Homeअन्य खेल+3री राष्ट्रीय फ्रंटबॉल चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों का एलएनसीटी यूनिवर्सिटी ने...

3री राष्ट्रीय फ्रंटबॉल चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों का एलएनसीटी यूनिवर्सिटी ने किया सम्मान

3री राष्ट्रीय फ्रंटबॉल चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों का एलएनसीटी यूनिवर्सिटी ने किया सम्मान

भोपाल। एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, कोलार रोड, भोपाल में आयोजित सम्मान समारोह में 3री राष्ट्रीय फ्रंटबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 स्वर्ण पदक जीतकर मध्यप्रदेश को ओवरऑल विजेता बनाने वाले एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण मध्यप्रदेश ने प्रतियोगिता में ओवरऑल प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि झारखंड दूसरे एवं गुजरात तीसरे स्थान पर रहा।

प्रतियोगिता में एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों ने सिंगल्स, डबल्स एवं मिक्स्ड डबल्स की विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पदक विजेता खिलाड़ियों में मयूरी बुडोड़े (बीपीईएस, तृतीय सेमेस्टर), रेणु (एमपीईएस), हर्षित जैन (बीपीईएस, पंचम सेमेस्टर), कृष्णकांत (एमपीईएस, तृतीय सेमेस्टर), अरमान (बीपीईएस, तृतीय सेमेस्टर), सिद्धांत (एमपीईएस), वंश (बीपीईएस, प्रथम सेमेस्टर), हिमांशी मड़ावी एवं समय तायाडे शामिल रहे। इन खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के बल पर मध्यप्रदेश के लिए कुल 11 स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय एवं प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया।

प्रतियोगिता में राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, झारखंड, दमन, ओडिशा, हरियाणा और महाराष्ट्र सहित 8 राज्यों के 200 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

विश्वविद्यालय प्रबंधन ने किया खिलाड़ियों का सम्मान
एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, कोलार रोड में आयोजित सम्मान समारोह में डॉ. अनुपम चौकसे, कुलाधिपति, जेएनसीटी प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी एवं सचिव, एलएनसीटी ग्रुप, डॉ धर्मेन्द्र गुप्ता डायरेक्टर एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, डॉ श्वेता चौकसे डायरेक्टर एलएनसीटी ग्रुप ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें उनकी शानदार उपलब्धि पर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर पंकज कुमार जैन, स्पोर्ट्स डायरेक्टर एवं डॉ. रेणु यादव ने पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि की सराहना करते हुए सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के प्रति प्रेरित करेगी तथा एलएनसीटी यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में उत्कृष्ट अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

PLEASE SUPPORT TO SPORTS EDGE BY ANY SMALL TOCKEN OF AMOUNT

Must Read

spot_img