Homeफ़ुटबॉलआर्मी पब्लिक स्कूल भोपाल ने जीता सेंट जॉर्ज फुटबॉल टूर्नामेंट

आर्मी पब्लिक स्कूल भोपाल ने जीता सेंट जॉर्ज फुटबॉल टूर्नामेंट

आर्मी पब्लिक स्कूल भोपाल ने जीता सेंट जॉर्ज फुटबॉल टूर्नामेंट

भोपाल। दीवांनगंज में आयोजित सेंट जॉर्ज फुटबॉल टूर्नामेंट में आर्मी पब्लिक स्कूल, भोपाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में आर्मी पब्लिक स्कूल ने सेंट थॉमस स्कूल को 4–1 के अंतर से पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

फाइनल मुकाबले में आर्मी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक और प्रभावी खेल का प्रदर्शन किया। टीम के बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और शानदार गोलकीपिंग के सामने सेंट थॉमस स्कूल की टीम संघर्ष करती नजर आई। आर्मी पब्लिक स्कूल ने चार गोल दागकर मुकाबले को एकतरफा बना दिया।

टूर्नामेंट में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कक्षा 11वीं के छात्र तनुज यादव को ‘बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। तनुज ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आर्मी पब्लिक स्कूल की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य, खेल प्रशिक्षकों एवं शिक्षकों ने पूरी टीम को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
…………………………………………………….
PLEASE SUPPORT TO SPORTS EDGE BY ANY SMALL TOCKEN OF AMOUNT

Must Read

spot_img