Homeमध्यप्रदेश खेलएलएनसीटी में आयोजित आरजीपीवी नोडल खो-खो प्रतियोगिता में महिला वर्ग में एलएनसीटी...

एलएनसीटी में आयोजित आरजीपीवी नोडल खो-खो प्रतियोगिता में महिला वर्ग में एलएनसीटी व पुरुष वर्ग में ओरियंटल बना विजेता

एलएनसीटी में आयोजित आरजीपीवी नोडल खो-खो प्रतियोगिता में महिला वर्ग में एलएनसीटी व पुरुष वर्ग में ओरियंटल बना विजेता

लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (एक्सीलेंस), भोपाल द्वारा राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) के तत्वावधान में आरजीपीवी नोडल खो-खो महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता 2025–26 का सफल आयोजन एलएनसीटी कॉलेज, रायसेन रोड, भोपाल में किया गया।
पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में ओरियंटल ने एलएनसीटी को 18–11 के अंतर से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। पहले सेमीफाइनल में एलएनसीटी एवं सिस्टेक के बीच मुकाबला 8–8 की बराबरी पर समाप्त हुआ, जिसके पश्चात 12 सेकंड के टाई-ब्रेकर में एलएनसीटी ने फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में ओरियंटल ने एसआईआरटी को 15–10 से पराजित किया।
महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में एलएनसीटी ने सिस्टेक, गांधी नगर को रोमांचक मुकाबले में 7–6 से पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया।
इस नोडल प्रतियोगिता में 05 महाविद्यालयों के 100 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें एसआईआरटी, भोपाल, सिस्टेक गांधी नगर, टीआईटी, एलएनसीटी तथा ओरियंटल शामिल रहे।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर डॉ. के.टी. चतुर्वेदी (डीएसडब्ल्यू, आरजीपीवी भोपाल), पंकज जैन (स्पोर्ट्स डायरेक्टर, एलएनसीटी) एवं विष्णुकांत सहाय (खेल प्रशिक्षक) द्वारा विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
पुरुष वर्ग में ओरियंटल के सौरभ तथा महिला वर्ग में एलएनसीटी की सारा ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
इस प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित खिलाड़ी श्री राम कॉलेज ऑफ फार्मेसी, सतना में आयोजित होने वाली आरजीपीवी राज्य स्तरीय खो-खो महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता 2025–26 में भोपाल नोडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Must Read

spot_img