Homeअन्य खेल+मेडिकैप्स के निर्मित रजनी को स्पेक-टेकरा (बालक) टीम की कमान

मेडिकैप्स के निर्मित रजनी को स्पेक-टेकरा (बालक) टीम की कमान

मेडिकैप्स के निर्मित रजनी को स्पेक-टेकरा (बालक) टीम की कमान

28 वी राष्ट्रीय सब जूनियर बालक/बालिका स्पेक टेकरा प्रतियोगिता दिनाक 23 मार्च से 27 मार्च तक राची (झारखंड) शहर मे आयोजित कि जायेगी। जिसका प्रशिक्षण शिविर चयनित खिलाड़ी जबलपुर शहर में दिनाक 18 मार्च से 20 मार्च तक आयोजित किया जायेगा। जिसमे इंदौर, भोपाल, जबलपुर, छतरपुर, टीकमगढ़, शहडोल, जनजाति विभाग (डिडोरी) ये सभी जिले के खिलाडी मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेगे। जिसमे मेडिकैप्स स्कूल के छात्र निर्मित रजनी को स्पेक टेकरा मध्यप्रदेश टीम के कप्तान के रूप में चुना गया है। इसके पूर्व भी इंदौर जिले से निर्मित रजनी स्पेक-टेकरा राज्य स्तरीय व स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित प्रतियोगिता मे हिस्सा ले चुके है, इनकी इस उपलब्धि पर स्कूल की प्राचर्या योगेश्वरी राठौर व स्कूल खेल अधिकारी भावेश बुंदेला, कोच आशीष सेन, इंदौर जिला सचिव श्वेताकं वर्मा व अन्य प्रशिक्षक द्वारा हार्दिक- हार्दिक शुभकामनाएं व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Must Read

spot_img