Homeमध्यप्रदेश खेल9th इंजीनियर ओलंपिक्स का भव्य शुभारंभ

9th इंजीनियर ओलंपिक्स का भव्य शुभारंभ

9th इंजीनियर ओलंपिक्स का भव्य शुभारंभ

भोपाल। लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (एलएनसीटी), रायसेन रोड, भोपाल में 9वें इंजीनियर ओलंपिक्स का भव्य शुभारंभ किया गया। यह प्रतियोगिता 11 से 15 अप्रैल 2026 तक दूधिया रोशनी में आयोजित की जा रही है।
इस प्रतियोगिता में बास्केटबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, वॉलीबॉल, चाइनीज़ चेकर, गली क्रिकेट, रस्साकशी, क्रिकेट, एथलेटिक्स, पावरलिफ्टिंग, फुटबॉल, खो-खो, टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज एवं पिकलबॉल जैसे खेलों का आयोजन किया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के लगभग 4500 से अधिक खिलाड़ी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स डायरेक्टर पंकज जैन ने बताया कि एलएनसीटी ग्रुप के सचिव डॉ. अनुपम चौकसे के जन्मदिन के अवसर पर एलएनसीटी ग्रुप द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर इसे “इंजीनियर ओलंपिक्स” के रूप में मनाया जाता है। यह आयोजन पिछले 9 वर्षों से लगातार प्रतिवर्ष आयोजित किया जा रहा है।
प्रतियोगिता का संचालन इंजीनियरिंग विभाग के वरिष्ठ विद्यार्थियों द्वारा किया जा रहा है दुधिया रोशनी में आयोजित इस आयोजन का शुभारंभ डॉ अशोक कुमार राय डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन,ललित पारीक मेंबर कोर ग्रुप एलएनसीटी ने सैकड़ों खिलाड़ियों की उपस्थिति में केक काटकर किया इस अवसर पर लकी ड्रा निकाले गए जिसमें बैडमिंटन रैकेट,वॉलीबॉल, टीशर्ट,बैग,ट्रैक सूट आदि दिए गए इस भव्य आयोजन में
सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को इंडिविजुअल ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया जाता है । यह एक ऐसा आयोजन है, जिसका खिलाड़ियों को पूरे वर्ष इंतजार रहता है।

Must Read

spot_img