Homeमध्यप्रदेश खेलएसजीऍफ़आई द्वारा वर्ल्ड स्कूल वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम की सेलेक्शन...

एसजीऍफ़आई द्वारा वर्ल्ड स्कूल वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम की सेलेक्शन ट्राइल रांचीं में

एसजीऍफ़आई द्वारा वर्ल्ड स्कूल वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम की सेलेक्शन ट्राइल रांचीं में

इंटरनेशनल स्कूल स्पोर्ट्स फेडरेशन (ISF) 1 जुलाई से 10 जुलाई, 2026 तक चीन के शांगलुओ में लड़कों और लड़कियों के लिए वर्ल्ड स्कूल वॉलीबॉल चैंपियनशिप (U18) की मेज़बानी करेगा। जिसमे भाग लेने के लिए स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया द्वारा 15 से 18 अप्रेल 2026 तक रांची (झारखंड) में भारतीय टीम के सेलेक्शन ट्राइल आयोजित किये जा रहे हैं।

सेलेक्शन ट्राइल के लिए विभिन्न आयुवर्ग में स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया के राष्ट्रिय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर सीबीएसई के 12 खिलाडी सूचीबद्ध किये गए हैं जो इस प्रकार है अयान, मोहम्मद अमान, मुशीर चौधरी, अमन, रॉबिन सिंह, उपदन्या शैलेश कार्ले, संजना, चन्द्रशेखर गोठोस्कर, सानिका, आनंद केलकर, श्रिया, रिद्धि देसाई, अर्ना वेंकटेशेषन आदि शामिल हैं। इस अवसर पर सीबीएसई खेल विभाग के प्रमुख डा मंजीत सिंह ने खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

Must Read

spot_img