सीबीएसई वेस्ट ज़ोन जूडो प्रतियोगिता में सागर पब्लिक स्कूल, रोहित नगर का दबदबा

तीन वर्गों में चैंपियन, गर्ल्स ओवरऑल चैंपियन का खिताब, 12 खिलाड़ियों का नेशनल के लिए चयन
भोपाल। सागर पब्लिक स्कूल, रोहित नगर के खिलाड़ियों ने सीबीएसई वेस्ट ज़ोन जूडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया। विद्यालय ने अंडर-14 बालक, अंडर-17 बालिका एवं अंडर-19 बालिका वर्ग में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इसके साथ ही बालिका वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय ने ओवरऑल गर्ल्स चैंपियन का प्रतिष्ठित खिताब भी अपने नाम किया।
विद्यालय के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में कुल 4 स्वर्ण, 8 रजत एवं 3 कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। स्वर्ण पदक विजेताओं में आयांश बोरिकर (VIII-A), समृद्धि तिवारी (VIII-E), यशस्वी पांडेय (XII-D) एवं सृष्टि गिरी (XII-B) शामिल हैं।
रजत पदक विजेताओं में अवनी पाटिल (V-F), वाहिद खान (VIII-A), सर्वज्ञ गर्ग (VIII-F), अनन्या मेहता (XI-C), सर्वज्ञ चौहान (X-A), रोनव नेगी (VII-C), शांभवी त्रिचल (XI-D) एवं अंशिका शर्मा (XII-D) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं कांस्य पदक रेयांश शर्मा (VII-F), नेत्रा सिंह (V-E) एवं शान्वी चौहान (V-E) ने अपने नाम किए।
प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर स्वर्ण एवं रजत पदक विजेता कुल 12 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो विद्यालय के लिए गर्व का विषय है।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनकी इस सफलता का श्रेय जूडो प्रशिक्षक सुश्री पर्निता के समर्पित प्रशिक्षण एवं अथक परिश्रम को दिया। साथ ही प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने वाले श्री अभिषेक के सहयोग की भी सराहना की गई।
विद्यालय के प्राचार्य एवं प्रबंधन ने सभी राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, भोपाल तथा मध्यप्रदेश का नाम रोशन करेंगे।



