Homeअन्य खेल+3री राष्ट्रीय फ्रंटबॉल चैंपियनशिप में एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के खिलाड़ी करेंगे मध्य प्रदेश...

3री राष्ट्रीय फ्रंटबॉल चैंपियनशिप में एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के खिलाड़ी करेंगे मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व

3री राष्ट्रीय फ्रंटबॉल चैंपियनशिप में एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के खिलाड़ी करेंगे मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व

भोपाल। 3री राष्ट्रीय फ्रंटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 20 एवं 21 अगस्त 2026 को आनंद, गुजरात में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की टीम में एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के शारीरिक शिक्षा विभाग के खिलाड़ी प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

मध्य प्रदेश टीम में कृष्णकांत पटेल (एमपीईएस, तृतीय सेमेस्टर), रेणु श्रीवास्तव (एमपीईएस), सिद्धांत पटेल (एमपीईएस), अंशुजय दास (एमपीईएस), हर्षित जैन (बीपीईएस, पंचम सेमेस्टर), अरमान जाटे (बीपीईएस, तृतीय सेमेस्टर), मयूरी बुडोड़े (बीपीईएस, तृतीय सेमेस्टर), वंश राजपूत (बीपीईएस, प्रथम सेमेस्टर), समय ताऊड़े एवं हिमांशी मड़ावी (भोपाल) शामिल हैं।

एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय एवं मध्य प्रदेश का नाम रोशन करने के उद्देश्य से प्रतियोगिता में उतरेंगे। एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के खिलाड़ी पूर्व में श्रीनगर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक भी अर्जित कर चुके हैं।

सभी चयनित खिलाड़ियों को एलएनसीटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री जय नारायण चौकसे, डॉ. अनुपम चौकसे (कुलाधिपति, जेएनसीटी प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी), प्रो. डॉ. एन.के. थापक (वाइस चांसलर), डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता (एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी), डॉ. अजीत सोनी (रजिस्ट्रार), डॉ. अशोक कुमार राय (डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन), श्री पंकज कुमार जैन (स्पोर्ट्स डायरेक्टर, एलएनसीटी), श्री आकश दुबे आई टी हेड, डॉ. पी एस. दारा, डॉ. रेणु यादव, महेश सोधिया एवं सूरज नारायण यादव ने शुभकामनाएं दीं और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।
……………………………………………………………………….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

spot_img