Homeअन्य खेल+3री राष्ट्रीय फ्रंटबॉल चैंपियनशिप में एलएनसीटी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

3री राष्ट्रीय फ्रंटबॉल चैंपियनशिप में एलएनसीटी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

3री राष्ट्रीय फ्रंटबॉल चैंपियनशिप में एलएनसीटी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
11 स्वर्ण पदक जीतकर मध्यप्रदेश को बनाया ओवरऑल विजेता

भोपाल। गुजरात फ्रंट बॉल एसोसिएशन द्वारा आनंद स्थित चारूसैट विश्वविद्यालय में आयोजित 3री राष्ट्रीय फ्रंटबॉल चैंपियनशिप में एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के शारीरिक शिक्षा विभाग के खिलाड़ियों ने मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने 11 स्वर्ण पदक जीतकर प्रतियोगिता में ओवरऑल प्रथम स्थान हासिल किया और विश्वविद्यालय एवं मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। झारखंड ओवरऑल दूसरे और गुजरात ओवरऑल तीसरे स्थान पर रहा।
दूसरे दिन 7 स्वर्ण पदक
प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों का स्वर्णिम अभियान जारी रहा। सीनियर पुरुष सिंगल्स में कृष्णकांत ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं अंडर-23 मिक्स्ड डबल्स में कृष्णकांत एवं रेणु, सीनियर मिक्स्ड डबल्स में रेणु एवं हर्षित, अंडर-19 मिक्स्ड डबल्स में मयूरी एवं अरमान, अंडर-23 महिला डबल्स तथा सीनियर महिला डबल्स में रेणु एवं हिमांशी और अंडर-23 पुरुष डबल्स में सिद्धांत एवं वंश ने स्वर्ण पदक हासिल किए।
सीनियर पुरुष डबल्स में सिद्धांत एवं समय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस प्रकार दूसरे दिन एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों ने कुल 7 स्वर्ण पदक जीते।
पहले दिन चार स्वर्ण
प्रतियोगिता के पहले दिन भी एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंगल्स वर्ग के चारों फाइनल मुकाबले जीतकर चार स्वर्ण पदक हासिल किए। अंडर-19 गर्ल्स सिंगल्स में मयूरी बुडोड़े, अंडर-23 गर्ल्स सिंगल्स में रेणु श्रीवास्तव, सीनियर गर्ल्स सिंगल्स में हिमांशी मड़ावी तथा अंडर-23 पुरुष सिंगल्स में हर्षित जैन ने अपने-अपने फाइनल मुकाबले जीतकर स्वर्ण पदक जीते।
इस प्रकार एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में कुल 11 स्वर्ण पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता में राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, झारखंड, दमन, ओडिशा, हरियाणा और महाराष्ट्र सहित 8 राज्यों के 200 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विश्वविद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई
खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर एलएनसीटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री जय नारायण चौकसे, डॉ. अनुपम चौकसे, मोहम्मद इकबाल फ़ाउंडर फ्रंट वॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया,वाइस चांसलर प्रो. डॉ. एन.के. थापक, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता, रजिस्ट्रार डॉ. अजीत सोनी, डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन डॉ. अशोक कुमार राय, अबरार अहमद शेख डायरेक्टर फ्रंट वॉल संगठन मध्य प्रदेश, स्पोर्ट्स डायरेक्टर पंकज कुमार जैन, आईटी हेड श्री आकाश दुबे, डॉ. पी. एस. दारा, डॉ. रेणु यादव, महेश सोधिया ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के प्रति प्रेरित करेगी। एलएनसीटी यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में उत्कृष्ट अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

spot_img