मोंटफोर्ट स्कूल की छात्राओं का सीबीएसई क्रिकेट क्लस्टर जोनल गेम्स में शानदार प्रदर्शन

भोपाल। मोंटफोर्ट स्कूल, पटेल नगर, भोपाल की छात्राओं ने CBSE Cricket Cluster Zonal Games Competition 2026–27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। छात्राओं ने पूरे उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेते हुए उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल कीं।
प्रतियोगिता में अंडर-19 बालिका वर्ग में स्कूल की समीक्षा उदावी, आर्या दुबे और एस. मयूरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग में सौम्या नामदेव ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा अनुश्री देशमुख ने रजत तथा आशिर्या सिंह और तमन्ना सिंह ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
स्वर्ण पदक विजेता छात्राओं का चयन सीबीएसई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अब ये प्रतिभाशाली खिलाड़ी अक्टूबर 2026 में मैसूर में आयोजित होने वाली सीबीएसई राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
विद्यालय प्रबंधन ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता उनके निरंतर परिश्रम, समर्पण, अनुशासन और खेल के प्रति जुनून का परिणाम है। छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
विद्यालय ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।



