Homeअन्य खेल+5वें एलएनसीटी स्पोर्ट्स अचीवर्स अवॉर्ड समारोह–2026 में खेल प्रतिभाओं एवं विशेषज्ञों का...

5वें एलएनसीटी स्पोर्ट्स अचीवर्स अवॉर्ड समारोह–2026 में खेल प्रतिभाओं एवं विशेषज्ञों का सम्मान ; एलएनसीटी ग्रुप के मेडलिस्ट खिलाड़ियों को करीब 5 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित

5वें एलएनसीटी स्पोर्ट्स अचीवर्स अवॉर्ड समारोह–2026 में खेल प्रतिभाओं एवं विशेषज्ञों का सम्मान ; एलएनसीटी ग्रुप के मेडलिस्ट खिलाड़ियों को करीब 5 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित

भोपाल। एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, कोलार रोड, भोपाल में 5वें एलएनसीटी स्पोर्ट्स अचीवर्स अवॉर्ड समारोह–2026 का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में खेल जगत में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले खिलाड़ियों के साथ-साथ प्रशिक्षकों, खेल प्रशासकों एवं खेल विशेषज्ञों को सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि श्री अशोक ध्यानचंद, ओलंपियन एवं अर्जुन अवॉर्डी रहे। कार्यक्रम में श्रीमती डॉ. श्वेता चौकसे, प्रो-चांसलर, एलएनसीटी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, प्रो. नरेंद्र कुमार थापक, वाइस चांसलर, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, डॉ. डी.के. सतपथी, डीन स्टूडेंट वेलफेयर, डॉ. ए.के. सिंघई, डीन एकेडमिक, डॉ. ए.के. चौधरी, मेडिकल डायरेक्टर, जे.के. हॉस्पिटल, डॉ. मुकेश साहू, डीन एवं डायरेक्टर, लीगल स्टडीज, डॉ. विवेक श्रीवास्तव, प्रिंसिपल, एलएन पैरामेडिकल तथा श्री पंकज कुमार जैन, स्पोर्ट्स डायरेक्टर, एलएनसीटी ग्रुप सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।


समारोह में खेल क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्री अशोक कोंडाजी दुधारे, श्री सुशील सिंह ठाकुर, प्रो. अजय पाल, सी.एस. धाकड़, श्री प्रदीप रावत, प्रो. सी.पी. भाटी, श्री अबरार अहमद शेख, श्री अनूप सिंह, श्री धर्मेश यशलहा, सुश्री संध्या मेहरा, सुश्री मनीषा हुड्डा, श्री साजिद नूर, श्री अजय श्रीवास्तव, सुश्री वर्षा पटेल, डॉ. जय सिंह, श्री मनिंदर सिंह, श्री विनोद पांडे, श्री विष्णु कांत सहाय एवं श्री जितेश पवार को सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का सम्मान
समारोह में विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित खिलाड़ियों में सौम्या तिवारी (क्रिकेट), खुशी दाभाड़े (फेंसिंग), उदित पटेल (कुश्ती), भूमि बघेल (कैनो स्लालम), मनीषा डांगी (रोइंग), निहारिका सिंह (कयाकिंग एवं कैनोइंग), संजू सिंह राजपूत एवं अनुष्का बनवार (हॉकी), वरिधि दुबे (बॉक्सिंग), प्रार्थना भुई (नौकायन), अस्नी भारती एवं सौम्या नाहर (खो-खो), अर्बिश मकरानी (पेंचक सिलाट), रेनू एवं प्रिया ठाकुर (जू-जित्सु), हिमांशु घुसर (आर्म रेसलिंग), कृष्णकांत पटेल, हर्षित जैन एवं सिद्धांत कुशवाहा (फ्रंटबॉल), अनुराग मीणा (जू-जित्सु), अंशुजॉय दास एवं सौरभ कुमार गिरी (कराटे), रोहित सिंह चौहान (आर्म रेसलिंग), मयूरी बुवाड़े एवं अरमान गुप्ता (फ्रंटबॉल), करिश्मा बोहरे (आइस स्टॉक), सिपत सिंह एवं तन्मय (रग्बी), दिव्या मिश्रा एवं आदेश खंडा (ड्रैगन बोट रेसिंग) शामिल रहे।

इन खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और शानदार प्रदर्शन के माध्यम से एलएनसीटी यूनिवर्सिटी एवं मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। समारोह में उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

मेडलिस्ट खिलाड़ियों को 5 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि
कार्यक्रम के दौरान एलएनसीटी ग्रुप के वर्ष 2025-26 के मेडलिस्ट खिलाड़ियों को लगभग 5 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं एलुमनी को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह का मुख्य उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना, युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना तथा खेलों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रशिक्षकों, विशेषज्ञों एवं खेल प्रशासकों के प्रति सम्मान व्यक्त करना रहा।

कार्यक्रम ने एलएनसीटी ग्रुप की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें बेहतर अवसर एवं मंच उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया।

…………………………………………………….
PLEASE SUPPORT TO SPORTS EDGE BY ANY SMALL TOCKEN OF AMOUNT

Must Read

spot_img