एलएनसीटी इंजीनियर ओलंपिक्स में वॉलीबॉल व ई-स्पोर्ट्स पर एलएनसीटी का दबदबा

भोपाल। लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (एलएनसीटी), रायसेन रोड, भोपाल में आयोजित 9वें इंजीनियर ओलंपिक्स के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं उत्साह और रोमांच के साथ संपन्न हुईं। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली परिचय दिया।
वॉलीबॉल (महिला वर्ग) के फाइनल मुकाबले में एलएनसीटी टीम ने सेंट पॉल स्कूल को कड़े संघर्ष में 2-1 के सेट स्कोर से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
ई-स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं में भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। BGMI में एलएनसीटीई टीम विजेता रही, जबकि टीम हेंड्रा उपविजेता रही। वहीं Free Fire प्रतियोगिता में टीम एलाइट वर्टेक्स ने खिताब अपने नाम किया, जबकि टीम बीजीटी उपविजेता रही।
कबड्डी (पुरुष वर्ग) के फाइनल मुकाबले में प्रेस्टीज टीम ने एलएनसीटी को 30-18 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में हिमांशु घुसर ने दो वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 0–60 किग्रा एवं ओपन वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा “चैंपियन ऑफ चैंपियंस” का खिताब भी अपने नाम किया। 60–70 किग्रा वर्ग में सौरभ जायसवाल तथा 70–80 किग्रा वर्ग में ऋषभ तिवारी विजेता रहे।
रस्साकशी (टग ऑफ वॉर) में पुरुष वर्ग में टीम एलएनसीटी विजेता एवं टीम कमर रजा उपविजेता रही, जबकि महिला वर्ग में टीम हर्षिता विजेता एवं टीम वैष्णवी उपविजेता रही।
बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष एकल में ध्रुव चौहान विजेता एवं अनुराग मिश्रा उपविजेता रहे। पुरुष युगल में अनुराग मिश्रा एवं अग्रिम राठौर की जोड़ी विजेता रही। महिला एकल में अनन्या शर्मा विजेता रहीं, जबकि मिक्स्ड डबल्स में अनन्या शर्मा एवं यश दवे की जोड़ी ने खिताब जीता। महिला युगल में अनन्या शर्मा एवं संस्कृति की जोड़ी विजेता रही।
पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने अपनी शक्ति और तकनीक का बेहतरीन प्रदर्शन किया। महिला वर्ग में पलक परिहार, श्रद्धा वर्मा, टीनू तिवारी एवं चारु चौरसिया अपने-अपने वर्गों में विजेता रहीं। पुरुष वर्ग में शिवम सिंह, कृष्णा प्रजापति, जितेंद्र कुशवाह एवं सूर्यांश सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।


