8 वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप

भेल खेल प्राधिकरण, बरखेड़ा में खेली जा रही 8 वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में पुरुष एकल 35 वर्ष का फाइनल भोपाल के हेमंत गीते और संदीप नियोगी के बीच खेला जायेगा. वर्ल्ड मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके नीमच के दीपक श्रीवास्तव व भोपाल के विवेक तत्ववादी क्रमशः 65 व 60 वर्ष के एकल व युगल के ख़िताबी मुकाबले में पहुंचे.
भेल खेल प्राधिकरण, ऐबू व भोपाल डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित स्पर्धा के तीसरे दिन 35 वर्ष वर्ग के पहले सेमीफाइनल में गैर वरीयता वाले भोपाल के हेमंत गीते ने भोपाल के ही पुष्पेंद्र को कड़े मुकाबले में 15-21, 21-18, 21-17 से हराया. हेमंत पहली बार मास्टर्स स्पर्धा में भाग ले रहे हैं. दूसरे सेमीफाइनल में भोपाल के संदीप नियोगी ने शीर्ष वरीय इंदौर के प्रतीक गुजराती को कांटे के मुकाबले में 16-21, 21-19, 21-17 से परास्त किया.
अन्य परिणाम –
पुरुष एकल 40 वर्ग (सेमी फाइनल) – प्रवीण भरथरे (भोपाल) विवि अभिषेक (इंदौर) 22-20, 19-21, 21-13 सत्येंद्र होलकर (इंदौर) विवि अंकित मोहता (इंदौर) 21-18, 21-19
पुरुष एकल 45 वर्ग (सेमी फाइनल) – नितिन लश्करी (इंदौर) विवि बिनोद कुमार (एमपीबीए) 21-5, 21-8 हरिओम राठौर (इंदौर) विवि सीमांत (एमपीबीए) 21-9, 21-13
पुरुष एकल 50 वर्ग (सेमी फाइनल)- सुधीर खरे (भोपाल) विवि सुनील सातव (भोपाल) 14-21, 21-12, 21-16 अभिषेक अग्रवाल (एमपीबीए) विवि रजनीश मारण (भोपाल) 21-19, 21-18
पुरुष एकल 55 वर्ग (सेमी फाइनल)- आलोक कुमार (कटनी) विवि पियूष भटनागर (भोपाल) 21-7, 21-11
अमर चन्दनानी (इंदौर) विवि मुजीब खान (नीमच) 21-19, 21-14
पुरुष एकल 60 वर्ग (सेमी फाइनल)- विवेक तत्ववादी (भोपाल) विवि संजय राठौरिया (भोपाल) 21-6, 21-13 रितेश चांदनी (एमपीबीए) विवि रविंद्र (छतरपुर) 21-14, 19-21, 24-22
पुरुष एकल 65 वर्ग (सेमी फाइनल)- बसंत कुमार सोनी (भोपाल) विवि जयंत (भोपाल) 21-2, 21-10
पुरुष युगल 35 वर्ग (सेमी फाइनल) – प्रतीक गुजराती सत्येंद्र होलकर (इंदौर) विवि हेमंत-अंकित (भोपाल) 21-9, 21-18 संदीप नियोगी-विजेंद्र सिंह निकुम (भोपाल) विवि पुष्पेंद्र-मोहित (भोपाल) 21-14, 21-13
पुरुष युगल 40 वर्ग (सेमी फाइनल) – अंकित मोहता- अमित सक्सेना (इंदौर/एमपीबीए) विवि अभिषेक-गौतम (इंदौर/एमपीबीए) 21-14, 29-30, 21-13 रविन्दर सिंह चावला- राजेंद्र यादव (भोपाल) विवि जितेंद्र मेहरा-विजेंद्र (भोपाल) 21-16, 22-20
पुरुष युगल 45 वर्ग (सेमी फाइनल) – विशाल चांदवानी नितिन लश्करी (इंदौर) विवि बिनोद-सीमांत (एमपीबीए) 21-2, 21-9 कमलेश-हरिओम राठौर (नीमच-इंदौर) विवि राजेश-रूपेश मिश्रा (बालाघाट) 21-11, 21-14
पुरुष युगल 50 वर्ग (सेमी फाइनल) – मनीष नहारे -सुनील सातव (भोपाल) विवि राजेश गुप्ता-राजीव सक्सेना (भोपाल) 21-10, 21-11 अभिषेक अग्रवाल-सुधीर खरे (एमपीबीए/भोपाल) विवि हबीब हुसैन-दिलीप मेहरा (भोपाल) 21-11, 21-14
पुरुष युगल 55 वर्ग (सेमी फाइनल) – अमर चन्दनानी-दीपक कुमार रामरख्यानी (इंदौर) विवि आलोक-अंबरीश (कटनी/ एमपीबीए) 25-23, 21-17
पुरुष युगल 60 वर्ग (सेमी फाइनल) – शैलेंद्र बागरे- विवेक तत्ववादी (भोपाल) विवि राकेश जोशी-शैलेंद्र सिंह (भोपाल) 21-10, 21-13 दीप सिंह-बसंत कुमार सोनी (भोपाल) विवि संजय-रविंद्र श्रीवास (भोपाल/ छतरपुर) 21-18, 21-8


