Homeअन्य खेल+मध्यप्रदेश अमेच्योर कुराश एसोसिएशन के निर्वाचन सम्पन्न ; भोपाल के विवेक स्वामी...

मध्यप्रदेश अमेच्योर कुराश एसोसिएशन के निर्वाचन सम्पन्न ; भोपाल के विवेक स्वामी अध्यक्ष, इंदौर के राहुल व्यास महासचिव नियुक्त

मध्यप्रदेश अमेच्योर कुराश एसोसिएशन के निर्वाचन सम्पन्न ; भोपाल के विवेक स्वामी अध्यक्ष, इंदौर के राहुल व्यास महासचिव नियुक्त

मध्यप्रदेश अमेच्योर कुराश एसोसिएशन की साधारण सभा की बैठक का आयोजन दिनांक 28-06-2026 को होटल प्रवासा इंदौर में किया गया। इस निर्वाचन के पर्यवेक्षक के रूप में द इंडियन कुराश एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री रवि कपूर उपस्थित थे।

नवीन निर्वाचन में अध्यक्ष पद पर विवेक स्वामी, महासचिव पद पर राहुल व्यास, उपाध्यक्ष पद पर डॉ अमित पोरवाल, गोपाल पालीवाल, बिट्टू शर्मा, अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र रघुवंशी कोषाध्यक्ष पद पर कैलाश बाथम, संयुक्त सचिव पद पर विक्रम सिंह दांगी, हरीश टेलर, वैशाली तिवारी, महेश पुरोहित, ब्रजेश धुरेंटे, निर्वाचित हुए। सदस्य पद पर अमित रावल, आदि निर्वाचित हुए। इस अवसर पर सभी ज़िले के सचिव जिनमे, विभोर बबेले, जतिन प्रजापत, श्री फाल्के, राहुल ठाकुर, सुश्री राखी राजपूत, प्रशांत कुशवाह, कपिल खरे, अजय कुंभकार आदि उपस्थित थे, सभी निर्वाचित पदाधिकारीयो को उपस्थित सदस्यों ने हार्दिक बधाई शुभकामनाएं प्रेक्षित की ओर सभी के उज्ज्वल भविष्य के कामना की ।

इस अवसर पर द इंडियन कुराश एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि कपूर ने कहा कि जो भी सदस्य निर्वाचित हुए है, उन सभी को बधाई और जो विश्वास आप सभी ने विवेक स्वामी ओर राहुल व्यास पर दिखाया है, वह निः संदेह काबिले तारीफ है, मेने बाकी जगहों पर ऐसा नही देखा है। सभी सदस्यों के विश्वास पर स्वामी ओर व्यास खरे उतर रहे है और आगे भविष्य में भी उतरेंगे, निश्चित आप दोनों कुराश के खेल को मध्यप्रदेश में ओर नई उचाईयो पर लेकर जाएंगे। उन्होंने आगे नव निर्वाचित पदाधिकारीयो से कहा कि आप सभी अपने अपने ज़िले में भी कुराश के खेल को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि जो बच्चे राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करते है, उनको सम्मानित भी किया जाना चाहिए, जिसमे बच्चे कुराश खेल के प्रति समर्पित हो।

Must Read

spot_img