Homeमध्यप्रदेश खेलतास क्लब का 44वा ग्रीष्मकालीन जुडो, ताइक्वांडो, कुराश, प्रशिक्षण शिविर

तास क्लब का 44वा ग्रीष्मकालीन जुडो, ताइक्वांडो, कुराश, प्रशिक्षण शिविर

तास क्लब का 44वा ग्रीष्मकालीन जुडो, ताइक्वांडो, कुराश, प्रशिक्षण शिविर

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 44वी ग्रीष्मकालीन जुडो, ताइक्वांडो, कुराश, प्रशिक्षण शिविर का आयोजन टास क्लब, पिपलानी पोस्ट ऑफिस, के पास पिपलानी में 16 मार्च 2026 से आरंभ होने वाला है।टास क्लब, जहां पर मार्शल आर्ट्स जैसे जुडो,ताइक्वांडो,कुराश,की ट्रेनिंग दी जाती है। श्री सुरेश श्रीवास्तव (N.I.S एवम इंटरनेशनल कोच, विश्वामित्र अवार्डी,) जी ने बताया कि यह हमारा 44वा वर्ष है जहां हम 6 साल से ऊपर के बालक और बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस और मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों और कोच द्वारा दी जाती है। यह प्रशिक्षण शिविर 16 मार्च से 15 मई 2026 तक निशुल्क चलेगा। विगत 44 साल में टास क्लब से कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकले और कई लोगों को विक्रम अवार्ड, एकलव्य अवार्ड भी मिला। उनमें से कई लोग मध्य प्रदेश , केंद्र और सेना मैं ऊंचे ऊंचे पदों पर अपना दायित्व निभा रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए श्री सुरेश श्रीवास्तव जी (93032 28006) से संपर्क कर सकते हैं।

Must Read

spot_img