पांचवा सुपर 12 बास्केटबॉल टूर्नामेंट 1 जून से

पांचवा सुपर 12 बास्केटबॉल टूर्नामेंट 1 से 5 जून तक आगा क्लब बास्केटबॉल कोर्ट पर आयोजित किया जायेगा. टूर्नामेंट में अंडर 21 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे. इस वर्ष प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के लिए स्किल चैलेंज का आयोजन भी किया जायेगा. जिसके अंतर्गत 3 पॉइंट कॉन्टेस्ट, फ्री थ्रो कॉन्टेस्ट का आयोजन होगा. जिसके माध्यम से खिलाड़ी के व्यक्तिगत बास्केटबॉल स्किल्स का रोमांच भी आकर्षण का केंद्र होगा. स्पर्धा का आयोजन आगा क्लब के 1996 बैच के हीरोज़ द्वारा प्रतिवर्ष किया जाता है..



