Homeमध्यप्रदेश खेलसेंट थॉमस ने की जीत के साथ शुरुआत ; पांचवा...

सेंट थॉमस ने की जीत के साथ शुरुआत ; पांचवा सुपर 12 बास्केटबॉल टूर्नामेंट

सेंट थॉमस ने की जीत के साथ शुरुआत ; पांचवा सुपर 12 बास्केटबॉल टूर्नामेंट

भोपाल डिस्ट्रिक्ट ने आगा क्लब ए को 72-52 अंकों से पराजित कर पांचवे सुपर 12 बास्केटबॉल टूर्नामेंट का उद्धघाटक मुकाबला जीत लिया. बालिका वर्ग में सेंट थॉमस, आरसीसी व हाई फ्लायर ने अपने पहले मैच में जीत दर्ज़ की.

आगा क्लब बास्केटबॉल कोर्ट, पिपलानी में भेल के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टीयू सिंह ने, विश्वामित्र अवार्डी बास्केटबॉल कोच मुख़्तयार सिंह व शमेन्द्र वर्मा वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष श्रीमती वीना वर्मा की उपस्थिति में किया. स्पर्धा का आयोजन आगा क्लब के 1996 बैच के हीरोज़ द्वारा किया जा रहा है.

बालक वर्ग में भोपाल डिस्ट्रिक्ट ने आगा क्लब ए को थोड़ा संघर्ष के बाद 72-52 से हराया. वहीं गत विजेता विदिशा ए ने आगा क्लब बी को 41-12 से और कार्मल रतनपुर ने विदिशा बी को 50-20 से हराकर अपने पहले लीग मैच में जीत दर्ज़ की.

बालिका वर्ग में सेंट थॉमस ने सेंट थेरेसा को 34-8 से, आरसीसी ने आगा क्लब ए 48-18 से तथा हाई फ्लायर ने आगा क्लब ए को 16-2 अंकों से शिकस्त दी.
………………………………………………………………………………………………

Must Read

spot_img