30 जून – आज के खेलों के आंकड़ें ; जोस चाको

आज का दिन एक और यादगार दिन मेरे जीवन में था जब आज के दिन 30 जून 2002 को ब्राज़ील ने जर्मनी को 2-0 से हराकर पाँचवी बार विश्व चैंपियन का ख़िताब जीता था और उसके बाद आज तक ख़िताब नहीं जीत पाया है पहले हाफ में कोई गोल नहीं हुआ ।ब्राज़ील पूरे समय में क़ब्ज़ा बनाये हुए था इसका फ़ायदा दूसरे हाफ़ के 67 मिनिट में हुआ जब रोनाल्डो ने गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी,उसके बाद 79 मिनिट में गोल कर जीत निश्चित कर दी और ब्राज़ील 2-0 से मैच जीत गया ।इस मैच के बारे में एक बात बताना चाहता हूँ हम फुटबॉल के प्रति इतने पागल थे की हमारी बहन की शादी में जबलपुर गए थे और मैच 6.30 से चालू हुआ और पूरा मैच होटल में देखा और शादी में शामिल नहीं हुए हमारे मामा बहुत नाराज हुए और आजतक बोलते है खेर । और पागलपन खेल का आज भी जीवित है और मरते दम तक रहेगा ।इस प्रतियोगिता की कुछ खास बातें यह थी रोनाल्डो ने पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा 8 गोल किए उन्हें गोल्डन बूट मिला ।पर आपको एक बात बता दु बेस्ट प्लेयर का खिताब जर्मनी के गोलकीपर ओलिवर कान को मिला उन्हें गोल्डन बाल दिया गया ।यह फुटबॉल के इतिहास में पहली बार हुआ जब गोलकीपर को यह पुरस्कार मिला ।पूरे टूर्नामेंट में ब्राज़ील हर मैच जीता जो उसने 1970 में किया था 7 मैच लगातार जीतने का रिकॉर्ड ।और इन सात मैचों में 15 गोल किए और मात्र एक गोल इंग्लैंड के ख़िलाफ़ खाया इस तरह उसका गोल डिफ़रेंस 14 रहा जो आज भी एक रिकॉर्ड है ।और आज की तारीख को जापान को 2-1 हराकर अंतिम 16 में पहुँच गई ।और आज एक बात ओर निश्चित हो गई के ब्राज़ील का रिकॉर्ड अब 100 साल में भी नहीं टूटेगा सबसे ज़्यादा वर्ल्ड कप जीतने का क्युकी जिसके पास मोका था वे दोनों टीम इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई है जर्मनी आज पेरागुवे से हार गई और इटली इस टूर्नामेंट में क्वालीफाई नहीं हुआ,दोनों 4-4 बार कप जीता चुके है अर्जेंटीना ने 3 बार यह खिताब जीता है ।मतलब 1930 तक रिकॉर्ड नहीं टूटेगा यदि इस बार अर्जेंटीना जीत जाए तो 2030 में जीतकर रिकॉर्ड बराबर कर सकती है और जर्मनी या इटली 2030 में जीतकर बारबरी कर सकती है पर 2034 के पहले कोई भी यह रिकॉर्ड तोड़ नहीं सकता ।
जोस जीसस चाको
पूर्व खेल अधिकारी व खेलो के आंकड़े बाज
रतलाम
………………………………………………



