Homeमध्यप्रदेश खेलपांचवा सुपर 12 बास्केटबॉल टूर्नामेंट ; भोपाल डिस्ट्रिक्ट चैंपियन बना

पांचवा सुपर 12 बास्केटबॉल टूर्नामेंट ; भोपाल डिस्ट्रिक्ट चैंपियन बना

पांचवा सुपर 12 बास्केटबॉल टूर्नामेंट ; भोपाल डिस्ट्रिक्ट चैंपियन बना

भोपाल डिस्ट्रिक्ट ने पांचवे सुपर 12 बास्केटबॉल बॉल टूर्नामेंट में बालक वर्ग का ख़िताब जीत लिया. सेज यूनिवर्सिटी उपविजेता बनी तथा भोपाल कारपोरेशन टीम तीसरे स्थान पर रही. जूनियर इंटरनेशनल रोहन सेजवाल को सर्वश्रेष्ठ खिलाडी चुना गया. स्पर्धा आगा क्लब बास्केटबॉल कोर्ट पिपलानी ए सेक्टर में संपन्न हुई.

समापन एवं पुरुस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि अस्मिता वेलफेयर फाउंडेशन के डायरेक्टर निर्मल बोवाड़े थे. इस अवसर पर विश्वामित्र अवार्डी कोच मुख़्तयार सिंह, नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर प्रमोद अवस्थी, कुमेल अब्बास, सुनीता नौटियाल, यशवंत कुशवाहा, कैलाश कटरवारा, एमडी गोडबोले विशेष अतिथि थे. अतिथियों का स्वागत आगा क्लब के महासचिव वेद प्रकाश शर्मा व योगेश सराठे ने किया.

ख़िताबी मुकाबले में भोपाल डिस्ट्रिक्ट टीम मध्यान्तर तक 32-28 से आगे थी. तीसरे क्वार्टर में 24 पॉइंट बनाकर भोपाल डिस्ट्रिक्ट ने मैच पर अपनी पकड़ मज़बूत की. आख़िरकार 70-53 अंकों से मुकाबला जीतकर भोपाल डिस्ट्रिक्ट ने विजेता ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया. भोपाल डिस्ट्रिक्ट की ओर से जूनियर इंटरनेशनल रोहन सेजवाल ने 33, लोमेश ने 9 अंक अर्जित किये. पराजित सेज की ओर से अनिमेष ने 5 थ्री पॉइंट सहित 17, प्रकाश ने 13 अंक का योगदान दिया.

Must Read

spot_img