Homeमध्यप्रदेश खेलताइक्वांडो कलर बेल्ट परीक्षा टास क्लब भेल भोपाल में सम्पन्न

ताइक्वांडो कलर बेल्ट परीक्षा टास क्लब भेल भोपाल में सम्पन्न

ताइक्वांडो कलर बेल्ट परीक्षा टास क्लब भेल भोपाल में सम्पन्न

प्रति वर्ष के तरहा इस वर्ष भी टास क्लब, भेल भोपाल में वर्ष 2026 दिनाक 23.05.26 की ताइक्वांडो कलर बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। इस परीक्षा का आयोजन अंतरराष्ट्रीय एवं NIS कोच श्री सुरेश श्रीवास्तव जी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।परीक्षा में एग्जामिनर के रूप में 3rd डैन ब्लैक बेल्ट शंकर भोरे (राष्ट्रीय खिलाड़ी और रेफरी) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का अवलोकन डी.एस. धुर्वे (जिला खेल अधिकारी, भोपाल) , ओर विवके स्वामी (विक्रम अवार्डी ) और मुश्ताक अहमद ( राष्ट्रीय खिलाड़ी व एमपी पुलिस ) द्वारा किया गया। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण जितेंद्र आर्या (राष्ट्रीय प्रशिक्षक और रेफरी) आनंद ठाकुर (राष्ट्रीय खिलाड़ी और प्रशिक्षक ) एवं मधुलिका पचोरिया (राष्ट्रीय खिलाड़ी और रेफरी) द्वारा प्रदान किया गया। अतवाह सीनियर खिलाड़ी शौकत अली (अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी और प्रशिक्षक ) , रविंद्र (राष्ट्रीय रेफरी ), द्वारा सहयोग प्रधान किया गया।

प्रतियोगिता में बालक एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन किया। परीक्षा के दौरान खिलाड़ियों की तकनीक, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं फिटनेस का मूल्यांकन किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मरक्षा, खेल भावना एवं आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

बिगिनर्स व्हाइट बेल्ट वर्ग में प्रथम स्थान आयांश चौधरी ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान क्रिया जगलोनिया एवं तृतीय स्थान वरालिका महलोनिया को मिला।वहीं येलो टू ग्रीन बेल्ट वर्ग में प्रथम स्थान कृषिका सिंह, द्वितीय स्थान काव्या सिंह तथा तृतीय स्थान वरालिका महलोनिया ने प्राप्त किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं तथा प्रशिक्षकों एवं अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Must Read

spot_img